दिल्ली :- दिल्ली के नए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद की शपथ लेते ही भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ अपना हमलावर रुख साफ कर दिया। दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने शपथ लेते ही जनता को संबोधित किया और इसका गवाह बना दिल्ली का रामलीला मैदान।
उप-राज्यपाल नजीब जंग ने केजरीवाल और उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई, जिसके बाद आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने अपना भाषण किया। केजरीवाल ने कहा, “दोस्तों, कोई रिश्वत मांगे तो मना मत करना। हम एक फोन नंबर देंगे। उस पर फोन करके इस बात की जानकारी दे देना।
उसे पकड़वा देना। और आपका काम मैं करवाऊंगा। बीते दो साल से देश में कुछ अद्भुत हो रहा है। अन्नाजी अनशन पर बैठे, तो जनता सड़कों पर उतर आई। यह भगवान का चमत्कार है।”
मुख्यमंत्री बनते ही, भ्रष्टाचार पर सख्त केजरीवाल
No comments:
Post a Comment